जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी के दौरान अग्निवीर हरमन नूरी की मौत, 24 साल की उम्र में टूटा परिवार पर दुखों का पहाड़

- Advertisement -

राजपुरा– पंजाब के राजपुरा के रहने वाले हरमन नूरी की जम्मू-कश्मीर में सेना में ड्यूटी के दौरान मौत हो गई। हरमन नूरी 24 साल का था। वह पटियाला जिले के राजपुरा के नजदीकी गांव गद्दोमाजरा का रहने वाला था।

मंगलवार शाम करीब 4 बजे सेना की ओर से परिवार को उसकी मौत की सूचना दी गई। वान का पार्थिव शरीर सैन्य अधिकारियों की ओर से गांव लाया जा रहा है, जहां पूरे सैन्य सम्मान के साथ उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

3 साल पहले सेना में हुआ था भर्ती

जानकारी के मुताबिक, हरमन नूरी पुत्र जसवीर सिंह करीब तीन साल पहले अग्निवीर योजना के तहत भारतीय सेना में भर्ती हुआ था। ट्रेनिंग पूरी करने के बाद उसकी तैनाती यूनिट 20 पंजाब के तहत जम्मू में हुई थी। वह वहीं अपनी ड्यूटी निभा रहा था।

गांव के सरपंच ने बताया कि मंगलवार शाम करीब 4 बजे सेना के कार्यालय से फोन आया कि हरमन नूरी की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई है। सूचना मिलते ही गांव और परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।

सेना के अधिकारी जवान के पार्थिव शरीर को गांव लेकर आ रहे हैं। यहां राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। फिलहाल जवान की मौत के असली कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Share This Article
Leave a comment