“कांग्रेस उम्मीदवार सुखजिंदर रंधावा ने BJP को कोरोना संकट में लोगों की मौत का जिम्मेदार बताया”

पंजाब :-लोकसभा चुनाव का प्रचार आए दिन जोर पकड़ रहा है। राजनीतिक दल एक दूसरे पर निशाना साधने में लगे है। इस कड़ी में पंजाब में कांग्रेस उम्मीदवार सुखजिंदर सिंह रंधावा और कांग्रेस नेता प्रताप सिंह भाजवा ने भाजपा पर तंज कसे।

पंजाब के पठानकोट पहुंचे लोकसभा हलका गुरदासपुर से चुने गए कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार सुखजिंदर सिंह रंधावा और कांग्रेस नेता प्रताप सिंह भाजवा ने केंद्र की मोदी सरकार को निशाना बनाया। उन्होंने कहा कि कोविड-19 में लोगों की मौत के जिम्मेदार और सिद्धू मूसेवाला की सिक्योरिटी घटाने संबंधी सोशल मीडिया पर खबर लीक करने वाले अधिकारियों व अन्य लोगों पर सता में आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

 

Share This Article
Leave a comment