हरियाणा चुनाव में गठबंधन की तैयारी: राहुल गांधी ने रखा केजरीवाल और अखिलेश के साथ चुनाव लड़ने का प्रस्ताव, शर्तों पर होगी बातचीत**

- Advertisement -
Punjab Government

अखंड केसरी ब्यूरो:-हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी और समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन की संभावनाओं को लेकर बड़ा कदम उठाया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने खुद अरविंद केजरीवाल और अखिलेश यादव के साथ मिलकर चुनाव में उतरने पर विचार करने का प्रस्ताव रखा है, लेकिन इसके लिए कुछ शर्तें भी रखी गई हैं जिन्हें मानना दोनों दलों के लिए आसान नहीं होगा। कांग्रेस ने गठबंधन पर औपचारिक बातचीत शुरू करने के लिए एक तीन सदस्यीय समिति बनाई है, जिसमें अजय माकन, दीपक बाबरिया और भूपिंदर सिंह हुड्डा शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस आम आदमी पार्टी को 3 से 5 सीटें और सपा को 1 सीट देने के लिए तैयार है। इस गठबंधन के माध्यम से कांग्रेस राष्ट्रीय स्तर पर एकजुटता दिखाने की कोशिश कर रही है, खासकर राहुल गांधी की पहल के बाद। उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया है कि इस बीच यदि जरूरत पड़ी, तो वह अमेरिका से ऑनलाइन जुड़कर भी गठबंधन की बातचीत में हिस्सा लेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और महासचिव केसी वेणुगोपाल इस प्रक्रिया की निगरानी करेंगे। हालांकि, सीटों के बंटवारे को लेकर चल रहे मंथन के बीच यह देखना बाकी है कि आप और सपा इन शर्तों को स्वीकार करती हैं या नहीं।

Share This Article
Leave a comment