अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, नई सरकार बनाने के लिए जल्द पेश किया जाएगा प्रस्ताव

- Advertisement -
Punjab Government

नई दिल्ली/अखंड केसरी ब्यूरो

आतिशी को दिल्ली का सीएम बनाने के ऐलान के बाद अरविंद केजरीवाल ने इस्तीफा दे दिया है। अरविंद केजरीवाल ने अपना इस्तीफा दिल्ली के उपराज्यपाल विनय सक्सेना को सौंपा। अब नई सरकार बनाने का प्रस्ताव पेश किया जाएगा। इसके लिए दिल्ली सरकार ने 26 और 27 सितंबर को विधानसभा सत्र बुलाया है। दरअसल, मंगलवार को हुई आम आदमी पार्टी की विधायक दल की बैठक में दिल्ली सरकार की जलमंत्री आतिशी को दिल्ली का नया सीएम घोषित कर दिया है। जिसके बाद अरविंद केजरीवाल, दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी और अपनी पूरी कैबिनेट के साथ एलजी के दफ्तर पहुंचे और करीब 4 बजकर 50 मिनट पर अपना इस्तीफा सौंप दिया। बता दें कि आप के दिग्गज नेता अरविंद केजरीवाल  ने 15 सितंबर को ऐलान किया था कि वह दिल्ली के सीएम पद से अगले दो दिन में इस्तीफा दे देंगे। जिसके चलते उन्होंने उपराज्यपाल को इस्तीफा सौंप दिया है।

Share This Article
Leave a comment