आतिशी ने दिल्ली मुख्यमंत्री पद का कार्यभार संभाला, बगल में एक और कुर्सी

आतिशी
- Advertisement -
Punjab Government

आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने आज सोमवार को मुख्यमंत्री पद का कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने दिल्ली सचिवालय पहुंचकर मुख्यमंत्री पद का कार्यभार ग्रहण किया।

नई दिल्ली/अखंड केसरी ब्यूरो

आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने आज सोमवार को मुख्यमंत्री पद का कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने दिल्ली सचिवालय पहुंचकर मुख्यमंत्री पद का कार्यभार ग्रहण किया। हालांकि, मुख्यमंत्री आतिशी के ऑफिस में दो कुर्सियां लगाई गई हैं। आतिशी ने अरविंद केजरीवाल की कुर्सी को साथ रखकर मुख्यमंत्री का पदभार संभाला है।

मुख्यमंत्री कार्यभार संभालने के बाद क्या बोलीं सीएम आतिशी

इस दौरान मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि जिस तरह भरत जी ने भगवान श्रीराम के खड़ाऊं रखकर काम किया, वैसे ही मैं अगले चार महीने मुख्यमंत्री का पद संभालूंगी। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने देश की राजनीति में मर्यादा और नैतिकता की एक मिसाल कायम की है।

Share This Article
Leave a comment