अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल में वीरवार सुबह एक महिला ने गुरुद्वारा साहिब की 7वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या की है। मृतका की पहचान नहीं हो पाई है।
अमृतस/न्यूज एजेंसी

हरमंदिर परिसर स्थित गुरुद्वारा अटल राय साहिब जहां से महिला ने छलांग लगाई।
अमृतसर पंजाब के अमृतसर में हरमंदिर साहिब (गोल्डन टेंपल) में वीरवार को एक महिला ने आत्महत्या की है। हरमंदिर साहिब परिसर में बने गुरुद्वारा अटल राय साहिब की 7वीं मंजिल से महिला कूद गई। नीचे गिरते ही महिला की मौके पर मौत हो गई। महिला के कूदते ही आसपास मौजूद लोग इकट्ठा हो गए। इसके बाद घटना की जानकारी शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) और पुलिस को दी गई। महिला की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। वहीं, मृतका के बारे में जानकारी जुटा रही है।


हरमंदिर परिसर स्थित गुरुद्वारा अटल राय साहिब जहां से महिला ने छलांग लगाई।

Sign in to your account