31 नामों से AAP ने खोले चुनावी पत्ते: मंत्री समेत 8 विधायकों के टिकट कटे, 2 सांसद विधानसभा चुनाव लड़ेंगे!

- Advertisement -
चंडीगढ़, जालंधर– पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) ने कैंडिडेट्स की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 31 नाम हैं। CM भगवंत मान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसका ऐलान किया। सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर को बरनाला से और सांसद राजकुमार चब्बेवाल को फगवाड़ा से टिकट दिया गया है।

मंत्री गुरमीत खुडि्डयां, विधायक अनमोल गगन मान, अमित रतन कोटफत्ता, कुंवर विजय प्रताप, लालजीत भुल्लर, रमन अरोड़ा, कुलवंत बाजीगर और चरणजीत सिंह की टिकट काटी गई है।

जारी सूची में जालंधर से नीतिन कोहली, विनीत धीर, दीपक बाली, पवन टीनू के नाम शामिल है।

इससे पहले 31 अक्टूबर को 40 उम्मीदवारों की सूची जारी की गई थी, जिसमें CM समेत सभी मौजूदा विधायकों को ही टिकट दी गई थी। पार्टी अब तक 71 कैंडिडेट्स का ऐलान कर चुकी है।

31 उम्मीदवारों की लिस्ट…

 

Share This Article
Leave a comment