मृतक की पहचान गांव महिमे आना निवासी अमनदीप सिंह (35) के रूप में हुई है। पंजाब में निकाय चुनाव के लिए 26 मई को वोटिंग होगी। वहीं 29 मई को नतीजे आएंगे।

दोस्त लड़ रहा पार्षद का चुनाव
परिवार के मुताबिक अमनदीप सिंह अपने दोस्त कृष्ण सैनी के चुनाव प्रचार में जुटा हुआ था। कृष्ण सैनी बीजेपी समर्थित उम्मीदवार के तौर पर वार्ड नंबर 15 से काउंसलर का चुनाव लड़ रहे हैं। प्रचार खत्म होने के बाद अमनदीप रात करीब 7:30 बजे गांव के लिए निकला था, लेकिन रास्ते में लापता हो गया। परिवार ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत पुलिस को दी थी
2 बेटियों का पिता था युवक
रविवार को परिवार को सूचना मिली कि फ्लाईओवर के पास एक खाली प्लॉट में युवक का शव पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंचकर परिवार ने शव की पहचान अमनदीप सिंह के रूप में की। अमनदीप दो बेटियों का पिता था। घटना के बाद परिवार ने हत्या की आशंका जताते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
DSP जतिंदर सिंह ने बताया कि युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट पहले ही दर्ज की जा चुकी थी। शव मिलने के बाद मामले में IPC की धारा 302 (हत्या) जोड़ दी गई है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।
