पंजाब भगवंत CM आज जालंधर में : श्री गुरु रविदास जी बाणी अध्ययन केंद्र की रखेंगे नींव; बल्लां से गांव नौगज्जा तक रूट नो फ्लाई जोन

जालंधर- जालंधर के नौगज्जा में पंजाब CM भगवंत मान रविवार को श्री गुरु रविदास जी बाणी अध्ययन केंद्र की नींव रखेंगे। समारोह में सीएम मान की आमद के मद्देनजर अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट अमनिंदर कौर ने आदेश जारी किए हैं।अतिरिक्त जिला मैजिस्ट्रेट ने गांव बल्लां में लैंडिंग प्वाइंट के आसपास, बल्लां से गांव नौगज्जा तक के रूट और गांव नौगज्जा, जिला जालंधर में समारोह वाले स्थान को को नो फ्लाई जोन घोषित किया है।

कोई भी व्यक्ति बिना परमिशन उक्त क्षेत्र में कोई भी ड्रोन, यूएवी, ग्लाइडर, रिमोट से चलने वाले एयरक्राफ्ट नहीं उड़ा पाएगा। यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया है। करीब 5 साल से लटका यह 25 करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट अब शुरू होने जा रहा है।

अध्ययन सेंटर डेरा सचखंड बल्लां की थीम पर विकसित किया जाएगा। पहली किश्त के रूप में करीब 6.25 करोड़ रुपए जारी किए जा चुके हैं। बता दें कि चुनाव से पहले आप के लिए यह प्रोजैक्ट बहुत अहम है। दलित वोट बैंक के लिए हर पार्टी की कोशिश जारी है।

कांग्रेस, बीजेपी के बाद अब आम आदमी पार्टी दलित वोट बैंक में सेंधमारी करने की कोशिश में है। कांग्रेस ने इस प्रोजैक्ट को शुरू करवाने की कोशिश की। भाजपा ने रविदास महाराज के नाम पर जालंधर एयरपोर्ट का नाम रखा। इसके बाद डेरा बल्लां प्रमुख संत निरंजन दास को पद्मश्री से नवाजा। अब आम आदमी पार्टी अध्ययन केंद्र से रविदासिया समुदाय को खुश कर रही है।

Share This Article
Leave a comment