जालंधर में पत्नी की बेरहमी से हत्या: तवे से वार कर निकाली आंखें, खुद थाने पहुंचा आरोपी

सागर एन्क्लेव में पहुंच पूछताछ करती थाना लांबड़ा पुलिस।

कत्ल के बारे में जानकारी देते बसपा नेता।
कत्ल के बारे में जानकारी देते बसपा नेता।

कत्ल करके खुद थाने पहुंचा बेखौफ आरोपी

हैरानी की बात यह है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति बिल्कुल बेखौफ रहा वह खुद पुलिस थाने गया और वहां ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों से बोला मैं अपनी जनानी (पत्नी) का मर्डर करके आया हूं। सूत्रों और स्थानीय लोगों से यह भी पता चल रहा है कि आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है और वह कथित तौर पर नेपाल में भी किसी का कत्ल करके यहां भागा हुआ था। यह जोड़ा करीब 10 से 15 दिन पहले ही इस इलाके में किराए पर रहने आया था। पति-पत्नी के बीच झगड़े का मुख्य कारण क्या था, इसका अभी सटीक पता नहीं चल पाया है।

मकान मालिकों ने नहीं कराई थी पुलिस वेरिफिकेशन इस घटना के बाद इलाके में प्रवासियों के वेरिफिकेशन को लेकर भी लोगों ने सवाल उठ। विजय यादव ने बताया कि उन्होंने पहले भी थाना लांबड़ा के एसएचओ से दो-तीन बार बात की थी कि कॉलोनी में आकर किराएदारों की जांच की जाए। साथ ही मकान मालिकों से भी अपील की गई थी, लेकिन किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया। आज स्थिति यह है कि सागर एन्क्लेव में रहने वाले अधिकांश प्रवासी किराएदारों की कोई पुलिस वेरिफिकेशन नहीं हुई है, जिससे यह पता लगाना मुश्किल है कि कौन अपराधी है।

मौके पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू

घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी करतारपुर (औजला साहब) और लांबड़ा थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अब मकान मालिक से भी पूछताछ कर रही है कि बिना पहचान पत्र और वेरिफिकेशन के आरोपी को कमरा कैसे दिया गया। आरोपी पुलिस की हिरासत में है और मामले की गहन जांच जारी है।

Share This Article
Leave a comment