इस पर ईसाई समुदाय ने आपत्ति जताते हुए गाने को तुरंत बैन करने की मांग की है। साथ ही पुलिस कमिश्नर से मांग की है कि बादशाह और उनके साथियों के खिलाफ धार्मिक भावनाओं और धर्मनिरपेक्षता को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया जाए।
चर्च और बाइबल के नाम का गलत इस्तेमाल किया गया-पास्टर मसीह
इस संबंध में जालंधर कैंट के दीप नगर से सटे शिव एन्क्लेव के रहने वाले पास्टर गौरव मसीह गिल द्वारा दी गई शिकायत में कहा गया है कि वह पंजाब क्रिश्चियन मूवमेंट के धार्मिक विंग का प्रदेश अध्यक्ष हैं। बीते दिन वह अपने घर पर बैठे हुए थे। इस दौरान उनके एक मित्र का फोन उन्हें आया। जिसमें उनके मित्र ने कहा- सोशल मीडिया पर एक वीडियो देखा गया है। जिसमें बॉलीवुड गायक-रैपर बादशाह का एक गाना (वेलवेट फ्लो) चल रहा है। गाने में उन्होंने अपने गाने में शब्दों के माध्यम से पवित्र बाइबल और ईसाई समुदाय के चर्च का दुरुपयोग किया है।
गिल ने कहा- जब उन्होंने ये गाना सुना तो, उसमें बादशाह ने गाया कि घर लगे चर्च और पासपोर्ट है बाइबल। उक्त लाइनें बादशाह द्वारा अपने गाने में यूज की गई थीं। ये पूरा गाना अश्लील शब्दों से भरा हुआ है। इस गाने में बादशाह द्वारा आपत्तिजनक शब्दों, पवित्र बाइबल और चर्च के नाम का उल्लेख किया गया है।
पुलिस एफआईआर दर्ज कर गाने के सोशल मीडिया से हटाए-गिल
गिल ने आगे कहा- इस अश्लील गाने के शामिल होने से पूरे ईसाई समुदाय में आक्रोश है। जिससे हम सब की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। क्योंकि बादशाह और उसके साथियों ने ईसाई समुदाय की धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है।
गिल ने आगे कहा- पूरा संगठन आपसे मांग करता है कि गायक बादशाह और उनके साथियों के खिलाफ धार्मिक भावनाओं और धर्मनिरपेक्षता को ठेस पहुंचाने के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए। साथ ही उक्त गाने को सोशल मीडिया पर हटाया जाए।


