जालंधर पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा अभियान: 11 आरोपी गिरफ्तार, 76 ग्राम हेरोइन और मोटरसाइकिल बरामद

timestampe=1755343621
- Advertisement -
Punjab Government

जालंधर, 16 अगस्त 2025: नशे के खिलाफ अपनी ज़ीरो टॉलरेंस नीति को जारी रखते हुए कमीश्नरेट पुलिस जालंधर ने एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। शहर के विभिन्न थानों के अंतर्गत चलाए गए इस विशेष अभियान में पुलिस ने नशे के कारोबार में संलिप्त 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान 76 ग्राम हेरोइन और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। पुलिस आयुक्त, श्रीमती धनप्रीत कौर (IPS) ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते दो दिनों से शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया, जिसके दौरान 8 मामले एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशे के खिलाफ यह जंग निरंतर जारी रहेगी और आने वाले दिनों में और भी सख़्त कदम उठाए जाएंगे ताकि शहर को पूरी तरह नशा मुक्त बनाया जा सके। इस कार्रवाई से पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि नशे के सौदागरों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

 

Share This Article
Leave a comment