जालंधर के चर्चित पूर्व मंत्री मोहिंदर सिंह केपी के रिच्ची केपी हिट एंड रन केस: सेशन कोर्ट में आज 17 दिन से फरार कारोबारी की एंटीसिपेट्री बेल पर फैसला

जालंधर।  पंजाब में जालंधर के चर्चित पूर्व मंत्री मोहिंदर सिंह केपी के बेटे रिच्ची केपी हिट एंड रन केस में 17 दिन से फरार शेखां बाजार का कपड़ा व्यापारी गुरशरण सिंह प्रिंस की एंटीसिपेट्री बेल पर आज सुनवाई होगी। मंगलवार को एडिशनल सेशन जज डॉ. दीप्ति गुप्ता की कोर्ट इस मामले में अपना फैसला सुनाएगी।

मामले में पुलिस पहले ही प्रिंस को पनाह देने के आरोप में उसके जीजा तरनजीत सिंह और गुरप्रीत सिंह को पकड़कर पूछताछ कर चुकी है। हालांकि दोनों को बाद में जमानत मिल गई थी। प्रिंस अपने साले शैंकी के साथ दिल्ली से अंडरग्राउंड हो गया था। हादसे के बाद से प्रिंस फरार चल रहा है, दिल्ली में कई बार जालंधर पुलिस द्वारा रेड भी की गई, मगर प्रिंस पुलिस के हाथ नहीं आया। फिलहाल प्रिंस की तलाश जारी है।

रिच्ची केपी के साथ हुए एक्सीडेंट का सीसीटीवी।
रिच्ची केपी के साथ हुए एक्सीडेंट का सीसीटीवी।

मॉडल टाउन में हुआ था हादसा, आरोपी की बेल पर सुनवाई कल

रिच्ची केपी की मॉडल टाउन के पास 13 सितंबर को एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। रिच्ची अपनी फॉर्च्यूनर में बैठकर घर लौट रहे थे। जब वह डबल शॉट कैफे के पास पहुंचे तो सामने से आ रही एक क्रेटा कार ने उन्हें टक्कर मार दी थी।

क्रेटा कार शेखा बाजार का कपड़ा कारोबारी प्रिंस चला रहा था, जोकि जीटीबी नगर का रहने वाला है। हादसे के बाद रिच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, मगर उनकी तब तक मौत हो चुकी थी। रिच्ची परिवार का इकलौता बेटा था। उनकी दो बहनें हैं।​​​​​​

Share This Article
Leave a comment