सीसीटीवी फुटेज में कैद इस घटना में साफ देखा गया कि थार ड्राइवर ने सड़क पर जा रहे एक पैदल व्यक्ति को कुचलने की कोशिश की। हालांकि वह शख्स बाल-बाल बच गया, लेकिन गाड़ी सीधे दुकान में जा टकराई। जोरदार धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए।


हमारी दुकान का भारी नुकसान हुआ- दुकान मालिक
दुकान मालिक भूपिंदर गुप्ता ने बताया कि उन्हें फोन पर हादसे की सूचना मिली। जब वह मौके पर पहुंचे तो पाया कि दुकान का शटर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। उन्होंने कहा, थार मालिक मौके पर पहुंचा और गाड़ी के नुकसान की चिंता करने लगा, लेकिन हमारी दुकान के भारी नुकसान पर कोई बात नहीं की। गनीमत यह रही कि हादसे के समय दुकान बंद थी, वरना बड़ा जानी नुकसान हो सकता था।

गाड़ी से मिली शराब की बोतल
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल ड्राइवर को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। वहीं सूचना मिलते ही थाना बस्ती बावा खेल पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने गाड़ी से बरामद शराब की बोतलें भी जब्त कर ली हैं।
