एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी फिर बने SGPC के प्रदान — लगातार पांचवीं बार संभाली कमान, रचा इतिहास**

जालंधर, 3 नवंबर — शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के आम सत्र के दौरान हुए अध्यक्ष पद के चुनाव में एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने एक बार फिर जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया है। कुल 136 मतों में से हरजिंदर सिंह धामी को 117 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी मिथू सिंह कहनेके को मात्र 18 मतों पर ही संतोष करना पड़ा। एक वोट रद्द कर दिया गया। धामी की यह लगातार पांचवीं जीत है, जिससे उन्होंने एसजीपीसी के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया है। चुनाव परिणाम घोषित होते ही सभा स्थल में उनके समर्थकों ने जोरदार उत्साह और नारेबाजी के साथ जीत का जश्न मनाया। एडवोकेट धामी ने अपने पुनः निर्वाचित होने पर सभी सदस्यों और मतदाताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि वे सिख धर्म, गुरुद्वारों की मर्यादा और पंथ की सेवा के लिए सदैव समर्पित रहेंगे। इस मौके पर कई वरिष्ठ सदस्य और धार्मिक नेता उपस्थित रहे, जिन्होंने उनके नेतृत्व की सराहना करते हुए आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ दीं।

Share This Article
Leave a comment