शिरोमणि अकाली ने तरनतारन हलके में अकाली नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और राजनीतिक बदलाखोरी का आरोप लगाया था।
चंडीगढ़- चुनाव आयोग ने तरनतारन उपचुनाव के दौरान तरनतारन के एसएसपी के खिलाफ शिकायतों को लेकर पंजाब के डीजीपी गौरव यादव को 25 नवंबर को तलब किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अकाली दल की शिकायत के बाद चुनाव आयोग ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रवजोत कौर ग्रेवाल को निलंबित करने का आदेश दिया था। शिरोमणि अकाली ने तरनतारन हलके में अकाली नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और राजनीतिक बदलाखोरी का आरोप लगाया था। साथ ही चुनाव आयोग को इसकी शिकायत देकर स्वतंत्र जांच की मांग की थी।
