रिकॉर्ड ऊंचाई पर भारतीय शेयर बाजार, नए शिखर पर पहुंचा

 जीडीपी के मजबूत आंकड़ों से उत्साहित निवेशकों की लिवाली से हफ्ते के पहले दिन शुरुआती कारोबार में शेयर बाजारों में अच्छी तेजी देखी गयी।

 

 

Story Line :

SHABD,New Delhi, December 1,

 

 

दिसंबर 01, नई दिल्ली:

कारोबार जगत की सबसे बड़ी खबर आई है.. जीडीपी के मजबूत आंकड़ों से उत्साहित निवेशकों की लिवाली से हफ्ते के पहले दिन शुरुआती कारोबार में शेयर बाजारों में अच्छी तेजी देखी गयी। सेंसेक्स और निफ्टी-50 सूचकांक शुरुआती कारोबार में नये शिखर पर पहुंच गये। सेंसेक्स करीब 359 अंक की बढ़त के साथ 86,066 अंक पर खुला और 86,159 अंक तक पहुंच गया जो इसका उच्चतम स्तर है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50 सूचकांक भी 123 अंक चढ़कर सर्वाधिक 26,326 अंक पर खुला।

 

Share This Article
Leave a comment