रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत पहुंचे, पुतिन से गले मिले PM मोदी : एयरपोर्ट पर रिसीव किया, रेड कार्पेट वेलकम दिया, एक ही गाड़ी में रवाना हुए; कुछ देर में डिनर

नई दिल्ली रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने एयरपोर्ट पर उन्हें रिसीव किया। दोनों नेताओं ने एक दूसरे को गले लगाया। मोदी और पुतिन एक ही गाड़ी में बैठकर एयरपोर्ट से प्रधानमंत्री आवास पहुंचे। रूस-यूक्रेन जंग शुरू होने के बाद पुतिन का यह पहला भारत दौरा है। पीएम मोदी आज रात उनके सम्मान में एक प्राइवेट डिनर की मेजबानी करेंगे। पुतिन के भारत पहुंचने से पहले रूस के कई मंत्री दिल्ली पहुंच चुके हैं। इनमें डिप्टी प्रधानमंत्री डेनिस मांतुरोव, रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु और कृषि मंत्री दिमित्री पेट्रोव शामिल हैं।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन गुरुवार शाम 7 बजे दिल्ली पहुंचे। इसके बादे वे मोदी की कार से पीएम आवास पहुंचे। - Dainik Bhaskarरूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन गुरुवार शाम 7 बजे दिल्ली पहुंचे। इसके बादे वे मोदी की कार से पीएम आवास पहुंचे।

पुतिन के भारत दौरे से जुड़ीं तस्वीरें

रूसी राष्ट्रपति पुतिन, मोदी के साथ लोक कल्याण मार्ग स्थित पीएम आवास पहुंचे।
रूसी राष्ट्रपति पुतिन, मोदी के साथ लोक कल्याण मार्ग स्थित पीएम आवास पहुंचे।
मोदी और पुतिन एक ही टोयोटा SUV में साथ सफर करते नजर आए। PM मोदी ने यह तस्वीर अपने एक्स अकाउंट पर शेयर की है।
मोदी और पुतिन एक ही टोयोटा SUV में साथ सफर करते नजर आए। PM मोदी ने यह तस्वीर अपने एक्स अकाउंट पर शेयर की है।
रूसी राष्ट्रपति पुतिन का रेड कार्पेट बिछाकर स्वागत किया गया।
रूसी राष्ट्रपति पुतिन का रेड कार्पेट बिछाकर स्वागत किया गया।
पीएम मोदी ने पुतिन को एयरपोर्ट पर रिसीव किया। इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया।
पीएम मोदी ने पुतिन को एयरपोर्ट पर रिसीव किया। इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया।
PM मोदी और राष्ट्रपति पुतिन पालम हवाई अड्डे से एक ही कार में रवाना हुए।
PM मोदी और राष्ट्रपति पुतिन पालम हवाई अड्डे से एक ही कार में रवाना हुए।
Share This Article
Leave a comment