SHABD, Jalandhar, 6 दिसंबर: फाजिल्का जिले में आगामी ब्लॉक समिति और जिला परिषद चुनाव को लेकर जिला एसएसपी गुरमीत सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि जिले की 16 जिला परिषद और 106 ब्लॉक समिति सीटों पर निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए लगभग 700 से 800 पुलिसकर्मी तैनात किए जा रहे हैं। एसएसपी गुरमीत सिंह ने कहा कि चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही पुलिस अपनी तैयारी में जुट गई है। क्योंकि फाजिल्का एक सीमा क्षेत्र में आता है, इसलिए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पहले से ही पुलिस सतर्क है। उन्होंने क्षेत्रवासियों और विभिन्न पार्टियों के उम्मीदवारों से अपील की कि वे निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन करें। एसएसपी ने भरोसा दिलाया कि चुनाव पूरी तरह निष्पक्ष होंगे और मतदाता बिना किसी डर के अपने मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।
