एक्शन हेल्पलाइन का बड़ा असर: जिला प्रशासन ने 376 शिकायतों का त्वरित निपटारा कर दिलाई जनता को राहत

- Advertisement -
Punjab Government

जिला प्रशासन द्वारा जारी एक्शन हेल्पलाइन व्हाट्सएप नंबर 96462-22555 का अधिक से अधिक उपयोग करें : डिप्टी कमिश्नर

 

जालंधर, 10 दिसंबर: जिला प्रशासन द्वारा जारी एक्शन हेल्पलाइन व्हाट्सएप नंबर 96462-22555 ने शहरवासियों की रोजमर्रा की समस्याओं के समाधान में अहम भूमिका निभाते हुए अब तक 376 शिकायतों का सफल निपटारा किया है। डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि हेल्पलाइन पर दर्ज हर शिकायत को प्राथमिकता देते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। प्रशासन ने खाली प्लॉटों की सफाई से जुड़ी 291 शिकायतों को हल कर लोगों को राहत प्रदान की है, जबकि सफाई न करवाने वाले प्लॉट मालिकों को 159 नोटिस और 8 मामलों में रेड एंट्री भी दर्ज की गई है। शहर में लटकती, ढीली और खराब तारों को हटाने की मुहिम के तहत 37 शिकायतों का निपटारा किया गया है, साथ ही पीएसपीसीएल को अनधिकृत तारें लगाने वाली कंपनियों पर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए गए हैं। बेसहारा पशुओं से संबंधित 48 शिकायतों का भी तुरंत समाधान करते हुए इन पशुओं को कन्नियां कलां गौशाला भेजा गया। डिप्टी कमिश्नर ने साफ-सुथरे शहर के लिए लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि कोई भी नागरिक कूड़ा फेंकने, खाली प्लॉटों की सफाई, बेसहारा पशुओं और लटकती तारों की सूचना सीधे एक्शन हेल्पलाइन पर भेज सकते हैं। साथ ही, निवेशकों को भी ‘इन्वेस्ट पंजाब’ से जुड़ी मंजूरियों और जानकारी के लिए इस हेल्पलाइन का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। बैठक में सीएमएफओ नवदीप सिंह सहित नगर निगम और अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment