पंजाबी एक्ट्रेस मैंडी ठक्कर का तलाक : दिल्ली फैमिली कोर्ट ने अर्जी मंजूर की, 2024 में चंडीगढ़ में हुई थी शादी

जालंधर- पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस मैंडी ठक्कर और शेखर कौशल का तलाक हो गया है। दोनों का यह तलाक आपसी सहमति से हुआ है। शुक्रवार को दिल्ली के साकेत डिस्ट्रिक्ट कोर्ट स्थित फैमिली कोर्ट ने दोनों पक्षों की ओर से दायर संयुक्त अर्जी को स्वीकार करते हुए पहले मोशन को मंजूरी दे दी।

शेखर और मैंडी ने 13 फरवरी 2024 को चंडीगढ़ में सिख रीति-रिवाजों (आनंद कारज) से और 14 फरवरी 2024 को हिंदू रीति-रिवाजों से शादी की थी। शेखर हिंदू परिवार से संबंध रखते हैं। मैंडी ठक्कर फिलहाल मुंबई में रह रही हैं, जबकि शेखर कौशल मोहाली में रहते हैं।

आपसी सहमति से तलाक की अर्जी दी

फैमिली कोर्ट में दोनों की ओर से आपसी सहमति से तलाक की अर्जी पेश की गई थी। मैंडी ठक्कर की ओर से पेश हुए एडवोकेट ईशान मुखर्जी ने बताया कि फैमिली कोर्ट ने आपसी सहमति से दायर पहली अर्जी को मंजूरी दे दी है।

सेटलमेंट की शर्तें गोपनीय, आपसी सहमति से हुआ तलाक

हालांकि, ईशान मुखर्जी ने अलग होने से जुड़ी शर्तों और सेटलमेंट की डिटेल्स पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उनका कहना था कि सेटलमेंट से जुड़ी सभी जानकारियां पूरी तरह गोपनीय हैं। इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से सार्वजनिक रूप से कोई आरोप या बयान सामने नहीं आया है।

कौन हैं शेखर कौशल, कैसे हुई थी मुलाकात

शेखर कौशल फिटनेस एक्सपर्ट और सीईओ हैं। वे फिटनेस इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। जिम ट्रेनिंग के क्षेत्र में उनकी पहचान है।। शेखर कौशल ने एक इंटरव्यू में मैंडी से मुलाकात की कहानी बताई थी। शेखर ने बताया कि शिमला में हाय मेरी मोटो फिल्म की शूटिंग चल रही थी। इस फिल्म में मैं सेलिब्रिटी का फिटनेस ट्रेनर था।

निक्कर-टीशर्ट में डेटिंग पर गए थे

शेखर ने बताया कि बाहर मैंडी का शूट चल रहा था। मैं लीविंग रूम में अकेला बैठा था। जैसे ही मैंडी अपनी टेक देकर लौटीं तो कहने लगी मुझे भूख लगी है। यहीं पर पहली बार हमारी नजरें एक-दूसरे के साथ मिलीं। इसके बाद बातचीत बढ़ी और दोनों में मुलाकातें होने लगीं।  मैंडी ने डेटिंग के लिए बुलाया तो मैं निक्कर-टीशर्ट में चला गया, जिससे पहली डेटिंग कार में चिकन पार्टी से हुई। मैंडी के इंस्टाग्राम प 2.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

Share This Article
Leave a comment