जालंधर निवासी ने की थी शिकायत
जालंधर निवासी शिकायतकर्ता पुनीत गुप्ता ने पुलिस को बताया कि वेरका मिल्क प्लांट जालंधर ने 20 दिसंबर 2024 से 27 अप्रैल 2025 तक उनके तलवंडी महमा स्थित फैक्ट्री गोदाम में 25-25 किलोग्राम के सूखे दूध के 58020 बैग स्टोर किए थे। इसके बाद, 23 मई 2025 से 6 जनवरी 2026 तक 57880 और बैग गोदाम में भेजे गए। जब वेरका मिल्क प्लांट ने स्टॉक का मिलान किया तो गोदाम में 140 बैग कम पाए गए, जिनमें लगभग 3500 किलोग्राम दूध पाउडर था।
गाड़ियों से लाए थे कम बोरे
शिकायतकर्ता ने अपनी जांच में पाया कि उनके दो कर्मचारी, प्रदीप सिंह (निवासी बक्कारखाना) और काका (निवासी सुंदरनगर), जो ड्राइवर के रूप में कार्यरत थे, वेरका से पूरा स्टॉक लोड होने के बावजूद अपनी गाड़ियों से कम बोरे लाए थे। थाना सदर पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में आगे की जांच जारी है।
