जालंधर कमिश्नरेट पुलिस की बड़ी सफलता, कई एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट मामलों में शामिल चार आरोपी गिरफ्तार, 4 आधुनिक हथियार बरामद

अखंड केसरी (सोनू छाबड़ा ):- जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने संगठित अपराध, नशा तस्करी और अवैध हथियार नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार अहम आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी कई एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के मामलों में वांछित बताए जा रहे हैं। कार्रवाई के दौरान इनके कब्जे से 4 आधुनिक और अत्याधुनिक हथियार भी बरामद किए गए हैं, जिनका इस्तेमाल आपराधिक गतिविधियों में किया जाना था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी नशे और अवैध हथियारों की तस्करी में सक्रिय रूप से शामिल थे तथा इनके खिलाफ हत्या समेत कई गंभीर आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपियों के आपराधिक नेटवर्क की गहराई से जांच की जा रही है ताकि इनके आगे और पीछे जुड़े सभी संपर्कों का पता लगाकर पूरे गिरोह का सफाया किया जा सके। जालंधर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि पंजाब पुलिस संगठित अपराध, ड्रग तस्करी और अवैध हथियार कारोबार के खिलाफ अपनी जीरो टॉलरेंस नीति पर मजबूती से कायम है और ऐसे तत्वों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Share This Article
Leave a comment