दिलखुशा मार्केट में दुकान पर हमले का मामला सुलझा, जालंधर पुलिस ने एक आरोपी को हथियार समेत किया गिरफ्तार

अखंड केसरी (सोनू छाबड़ा):- जालंधर कमिश्नरेट पुलिस के थाना डिवीजन नंबर 4 की टीम ने दिलखुशा मार्केट स्थित एक दुकान पर हुए हमले के मामले को सुलझाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस कमिश्नर श्रीमती धनप्रीत कौर आईपीएस के दिशा-निर्देशों तथा एडीसीपी-1 श्रीमती आकरशी जैन आईपीएस के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार 14 अप्रैल 2026 को शाम करीब 7:50 बजे शिकायतकर्ता संदीप आहूजा उर्फ रिंकू पुत्र स्वर्गीय विपल आहूजा निवासी मोहल्ला निजातम नगर जालंधर अपनी पत्नी कंचन आहूजा के साथ दिलखुशा मार्केट स्थित दुकान पर मौजूद थे। इसी दौरान चेहरे पर मास्क लगाए एक अज्ञात व्यक्ति हाथ में लोहे का खंडा लेकर दुकान में घुसा और शिकायतकर्ता पर हमला कर दिया। हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार होने लगा, जबकि उसके हाथ से लोहे का हथियार दुकान के बाहर सड़क पर गिर गया। शिकायतकर्ता और उनकी पत्नी द्वारा शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग निकला। घटना के बाद थाना डिवीजन नंबर 4 में केस नंबर 33 दिनांक 15.04.2026 को धारा 115(2), 118(1), 131 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी सहायता और गुप्त सूचना के आधार पर 19 अप्रैल 2026 को आरोपी हरदीप उर्फ अम्मू पुत्र प्रेम सिंह निवासी मकान नंबर 541-बी, तिलक नगर, ऋषि नगर के पास, जालंधर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया लोहे का खंडा तथा एक नीले रंग का इनफिनिक्स मोबाइल फोन भी बरामद किया है। आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Share This Article
Leave a comment