दिल्ली विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र आज आयोजित किया जा रहा है। सत्र के दौरान महिला आरक्षण विधेयक पर चर्चा होने की संभावना है।
अप्रैल 28, नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र आज आयोजित किया जा रहा है। सत्र के दौरान महिला आरक्षण विधेयक पर चर्चा होने की संभावना है। इससे पहले सोमवार को उपराज्यपाल की स्वीकृति प्राप्त होने के बाद, आठवीं विधानसभा के पांचवें सत्र को प्रारंभ करने के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई थी।
वहीं, दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने यह भी अवगत कराया कि उपराज्यपाल ने आठवीं विधानसभा के चतुर्थ सत्र का तत्काल प्रभाव से सत्रावसान कर दिया है। इस औपचारिक आदेश के साथ ही पूर्व में चल रहे विस्तारित सत्रों का समापन हो गया है।
वहीं, एक दिवसीय विशेष सत्र के लिए दिल्ली विधानसभा सचिवालय द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।
