महंगाई की चौतरफा मार: 10 दिनों में चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, CNG भी हुई महंगी; आम आदमी की जेब खाली**

- Advertisement -
Punjab Government

अखंड केसरी ब्यूरो:- आम जनता पर महंगाई का बोझ लगातार बढ़ता ही जा रहा है और अब आम आदमी को एक और बड़ा झटका लगा है। देश में ईंधन की कीमतों में लगी आग बुझने का नाम नहीं ले रही है, जिसके तहत पिछले महज 10 दिनों के भीतर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में चौथी बार भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस नए उछाल के बाद पेट्रोल की कीमत में 2.61 रुपये प्रति लीटर, जबकि डीजल के दामों में 2.71 रुपये प्रति लीटर की सीधी वृद्धि की गई है। तेल कंपनियों द्वारा की जा रही इस ताबड़तोड़ बढ़ोतरी से आम उपभोक्ता पूरी तरह त्रस्त है। गौरतलब है कि इससे पहले भी लगातार दाम बढ़ाए गए थे, जिसमें बीते 23 मई को ही पेट्रोल की कीमत में 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल के दाम में 91 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ था। परेशानी सिर्फ पेट्रोल-डीजल तक ही सीमित नहीं है; मध्यम वर्ग के लिए वाहन ईंधन के रूप में एक किफायती विकल्प मानी जाने वाली सीएनजी (CNG) की कीमतें भी आसमान छू रही हैं। बीते 23 मई को सीएनजी के दामों में भी 1 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की गई थी। अगर हाल के दिनों पर नजर डालें, तो यह तीसरी बार है जब सीएनजी महंगी हुई है, जिससे इसके दाम कुल मिलाकर 4 रुपये प्रति किलोग्राम तक बढ़ चुके हैं। पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की इन संयुक्त रूप से बढ़ती कीमतों का सीधा असर अब माल ढुलाई और सार्वजनिक परिवहन पर पड़ने लगा है, जिससे आने वाले दिनों में फल, सब्जियां और अन्य जरूरी घरेलू सामान और ज्यादा महंगे होने की पूरी आशंका है, जिसने आम आदमी के बजट को पूरी तरह से बिगाड़ कर रख दिया है।

Share This Article
Leave a comment