जालंधर में खौफनाक डबल मर्डर: बेटे ने पिता और पत्नी को उतारा मौत के घाट, बैट से किए ताबड़तोड़ वार

जालंधर के अवतार नगर की में डबल मर्डर के बाद परिजन रोते हुए। घर में मौजूद पुलिस जांच करती हुई। इनसेट में आरोपी हीरा लाल (बाएं) और मृतक पिता अयोध्या (दाएं) की फाइल फोटो।

जालंधर जालंधर के अवतार नगर में घरेलू विवाद के चलते बेटे ने अपने पिता और पत्नी का कत्ल कर दिया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 10 बजे आरोपी के चारों बच्चे स्कूल चले गए। जिसके बाद घर में विवाद हुआ और दोनों की हत्या कर दी गई।

दोपहर 3 बजे बच्चे स्कूल से लौटे तो वो घर के अंदर मां-दादा के शव देखते ही जोर-जोर से रोने लगे। इसके बाद आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पता चला कि दोनों पर बैट और जग से वार किए गए। दोनों के शरीर पर कई चोटों के निशान मिले। पुलिस सूत्रों के अनुसार, कत्ल की वजह अवैध संबंध भी माने जा रहे हैं।  वारदात के बाद आरोपी फरार है। पुलिस ने उसकी तलाश के लिए टीमें गठित की हैं और CCTV व तकनीकी जांच के जरिए उसकी लोकेशन पता करने का प्रयास किया जा रहा है।

जालंधर के अवतार नगर की में डबल मर्डर के बाद परिजन रोते हुए। घर में मौजूद पुलिस जांच करती हुई। इनसेट में आरोपी हीरा लाल (बाएं) और मृतक पिता अयोध्या (दाएं) की फाइल फोटो। - Dainik Bhaskar

पुलिस ने वो बैट भी रिकवर किया है जिससे सिर पर वार किए गए थे
पुलिस ने वो बैट भी रिकवर किया है जिससे सिर पर वार किए गए थे

पढ़िए क्या है पूरा मामला…

बच्चों के स्कूल जाने के बाद कत्ल किया

आरोपी की पहचान हीरा लाल (42) के रूप में हुई है। जिसने पिता अयोध्या प्रकाश (65) और पत्नी सरिता (38) का कत्ल किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के चार बच्चे हैं और उनकी उम्र 10 से 15 साल के बीच है। सुबह करीब 10 बजे बच्चे स्कूल चले गए थे। इसी दौरान घर में विवाद हुआ।

स्कूल से लौटे बच्चों ने खोला दरवाजा, अंदर मां-दादा के शव

दोपहर में जब चारों बच्चे वापस लौटे तो उन्होंने घर का दरवाजा खोला। अंदर खून बिखरा था और मां व दादा के शव पड़े थे। बच्चों के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

बैट-जग से वार किए, बुजुर्ग मां ऊपर के कमरे में मिलीं

शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी ने घर में मौजूद क्रिकेट बैट और जग से दोनों पर कई वार किए। सिर, गले और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान मिले हैं। घटना के समय आरोपी की बुजुर्ग मां ऊपर के कमरे में थीं। चलने-फिरने में असमर्थ होने के कारण वह नीचे नहीं आईं और सुरक्षित मिलीं।

नशे के लिए पैसे मांगता था आरोपी

पुलिस सूत्रों के अनुसार, कत्ल की वजह अवैध संबंध माने जा रहे हैं। बहू और ससुर के बीच संबंध होने का बेटे को शक था। बेटा इसी के चलते घर से बाहर भी कम जाता था। कत्ल के बाद से घर नहीं आया है इसलिए सीधा शक उसकी पर है। पुलिस ने कत्ल में यूज किया गया बैट रिकवर किया है। परिजनों के अनुसार, आरोपी नशे का आदी था और नशे के लिए हर रोज पिता से पैसे मांगता था। इसपर भी घर में विवाद होता था।

घटना की जानकारी मिलते ही घर के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस घर के अंदर जांच कर रही है।
घटना की जानकारी मिलते ही घर के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस घर के अंदर जांच कर रही है।

30 साल से अवतार नगर में रह रहा परिवार

पुलिस के अनुसार, परिवार मूल रूप से प्रवासी है और करीब 30 साल से अवतार नगर में रह रहा है। परिवार का यहां अपना मकान है। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि आरोपी के नशे का आदी होने की फिलहाल पुष्टि नहीं हुई है। घर में विवाद किस बात को लेकर हुआ और हत्या की वास्तविक वजह क्या थी, इसका पता आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही चल सकेगा।

मौके पर मौजूद बड़ी संख्या में पुलिस बल जांच करती हुई। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए हैं।
मौके पर मौजूद बड़ी संख्या में पुलिस बल जांच करती हुई। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए हैं।

आरोपी की तलाश में पुलिस ने बनाई टीमें

वारदात के बाद एडीसीपी-2 राकेश यादव, एसीपी आतिश भाटिया और एसएचओ जयइंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। राकेश यादव ने बताया कि घटना के बाद से आरोपी फरार है। उसे पकड़ने ने लिए टीमें बना दी गई हैं। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। सीसीटीवी और टेक्निकल तरीके से भी पुलिस आरोपी के पीछे लगी है।

सोशल मीडिया पर महिला का शव वॉशिंग मशीन के अंदर होने की बात कही जा रही थी। पुलिस ने इसे गलत बताया है। पुलिस के अनुसार, महिला का शव वॉशिंग मशीन के पास पड़ा था, मशीन के अंदर नहीं।

Share This Article
Leave a comment