सूचना मिलते ही थाना कैंट पुलिस ने पूरे कचहरी परिसर को अपने कब्जे में लेकर सुरक्षा बढ़ा दी। पुलिस चप्पे-चप्पे की तलाशी ले रही है। दोपहर 1 बजे तक लोगों के कचहरी परिसर में प्रवेश पर रोक लगाई गई है, जिससे अदालतों का कामकाज भी प्रभावित रहेगा।


बम से उड़ाने की धमकी ईमेल के जरिए मिली
नगर कौंसिल फिरोजपुर की इमारत को भी ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। एहतियात के तौर पर नगर कौंसिल की बिल्डिंग खाली करवा दी गई। पुलिस व उच्च अधिकारियों को सूचना दी गई। बताया जा रहा है कि ईमेल में दोपहर 3 बजे तक इमारत को उड़ाने की धमकी दी गई है। सुरक्षा एजेंसियां मौके पर तलाशी अभियान चला रही हैं।
पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां विशेष रूप से सतर्क
फिरोजपुर सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण महत्वपूर्ण सरकारी इमारतों की सुरक्षा को लेकर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। बार-बार धमकी भरे ईमेल मिलने के बावजूद अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इन्हें भेजने वाला कौन है। फिलहाल पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं।

