मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रदेशवासियों को दी गोवर्धन पूजा की बधाई, सुख-समृद्धि की कामना की

- Advertisement -

अखंड केसरी ब्यूरो :- पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार ने गोवर्धन पूजा और अन्नकूट के पावन अवसर पर समूचे देश और प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि गोवर्धन पूजा का यह पवित्र त्योहार हमारी समृद्ध धार्मिक विरासत, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और लोक-कल्याण की भावना को दर्शाता है। यह पर्व हमें भगवान श्रीकृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत उठाकर जन-धन और प्रकृति की रक्षा करने की अमर गाथा की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि गोवर्धन पूजा का यह पावन दिन समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे, सद्भाव और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को और अधिक मजबूत करता है। मुख्यमंत्री ने कामना की कि यह पावन पर्व पंजाब के प्रत्येक नागरिक के जीवन में सुख, शांति, अच्छा स्वास्थ्य और अपार समृद्धि लेकर आए तथा हमारा राज्य प्रगति और खुशहाली के पथ पर निरंतर आगे बढ़ता रहे।

Share This Article
Leave a comment