SHABD, शिमला, 23 सितंबर: हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नैना देवी मंदिर के समीप कौलां बाला टोबा के पास सुबह पंजाब रोडवेज की बस और श्रद्धालुओं की कार के बीच टक्कर हो गई。 जानकारी के अनुसार, पंजाब रोडवेज की बस श्री नैना देवी से आनंदपुर साहिब की ओर जा रही थी, जबकि श्रद्धालुओं की कार मंदिर की ओर आ रही थी, इसी दौरान दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई。 इस हादसे में कार को काफी नुकसान पहुंचा है, हालांकि राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई。 घटना के बाद मौके पर बस चालक और कार चालक के बीच हादसे के कारण को लेकर बहस भी हुई और वहां लोगों की भीड़ जुट गई。 फिलहाल, इस दुर्घटना की वास्तविक वजह क्या रही, इसे लेकर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है。
