गिल ने रोहित शर्मा के साथ पहले विकेट के लिए 255 रन की पार्टनरशिप की। रोहित ने भी सेंचुरी जमाई और 101 रन की पारी खेली। विराट कोहली 29 रन बनाकर आउट हुए। गिल के साथ ऋतुराज गायकवाड 31 रन बनाकर नॉटआउट रहे।
गिल ने तोड़ा ईशान किशन का रिकॉर्ड
गिल ने सबसे तेज डबल सेंचुरी जमाने के मामले में भारत के ही ईशान किशन का रिकॉर्ड तोड़ा है। ईशान ने 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ 126 गेंदों पर दोहरा शतक पूरा किया था। यह गिल का दूसरा दोहरा शतक भी है। उन्होंने 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 149 बॉल पर 208 रन बनाए थे।
सिर्फ साउथ अफ्रीका ने किया था 400+ के टारगेट को चेज
भारत से पहले वनडे क्रिकेट में 400 रन से ज्यादा का टारगेट सिर्फ साउथ अफ्रीका ने चेज किया था। साउथ अफ्रीका ने 2006 में जोहानसबर्ग में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 435 रन का टारगेट हासिल किया था।
1974 में खेला था पहला वनडे
भारत ने 1974 में इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे खेला था। उसके बाद से अब तक भारत का सबसे बड़ा सक्सेसफुल रन चेज 360 रन था। टीम ने 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह रिकॉर्ड हासिल किया था।
