SIR के विरोध में मुंबई में ‘कॉकरोच पार्टी’ का प्रदर्शन: गांधी की तस्वीर वाली टी-शर्ट पहनकर जताया विरोध

- Advertisement -
Punjab Government
मुंबई/दिल्ली– कॉकरोच जनता पार्टी आज मुंबई के शिवाजी पार्क में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े के लिए प्रदर्शन कर रही है। इस दौरान स्टेज पर मौजूद सभी लोग गांधी की फ़ोटो वाली टी-शर्ट पहनकर पहुंचे। इस दौरान CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा- जब भारत के प्रधानमंत्री अमेरिका जाते हैं, तब भी वहां कहा जाता है कि ये गांधी के देश से आए हैं। गांधी देश की आत्मा हैं, अंबेडकर रीढ़ की हड्डी और नेहरू दिमाग हैं।

वहीं, दिल्ली में SIR के ख़िलाफ़ लेफ्ट, AAP और स्टूडेंट यूनियन ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। जंतर-मंतर से सौरभ भारद्वाज, आतिशी, संजय सिंह समेत 700 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया।

Share This Article
Leave a comment