जालंधर नॉर्थ के वार्ड-83 में पेयजल संकट दूर: मेयर वनीत धीर ने नए ट्यूबवेल का किया उद्घाटन, स्थानीय लोगों ने जताया आभार

- Advertisement -
Punjab Government

अखंड केसरी ब्यूरो :- जालंधर नॉर्थ हलके के इंचार्ज और मेयर वनीत धीर ने वार्ड-83 के नेशनल पार्क इलाके में एक नए ट्यूबवेल का औपचारिक उद्घाटन कर क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत प्रदान की है। इस अवसर पर वार्ड की पार्षद जसपाल कौर और आम आदमी पार्टी बीसी विंग के प्रधान गुरचरण सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। स्थानीय निवासियों द्वारा पिछले कई वर्षों से इस क्षेत्र में पेयजल की गंभीर समस्या का सामना किया जा रहा था, जिसे पार्षद जसपाल कौर ने प्रमुखता से मेयर के समक्ष उठाया था। जनता की इस मांग को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मेयर वनीत धीर ने तुरंत कार्रवाई की और नए ट्यूबवेल को शुरू करवा दिया, जिससे नेशनल पार्क और उसके आसपास के तमाम इलाकों में पानी की किल्लत दूर होने की पूरी उम्मीद है। उद्घाटन समारोह के दौरान मेयर ने स्पष्ट किया कि शहर के हर कोने में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करना उनकी प्राथमिकता है और पानी जैसी बेहद जरूरी जरूरतों के समाधान के लिए नगर निगम लगातार प्रयासरत रहेगा। इस सौगात से स्थानीय नागरिकों में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्होंने मेयर वनीत धीर तथा पार्षद जसपाल कौर का दिल से धन्यवाद किया।

Share This Article
Leave a comment