उत्तराखंड में बड़ा हादसा: बद्रीनाथ और जोशीमठ के बीच हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 लोग थे सवार

- Advertisement -
Punjab Government

बद्रीनाथ: उत्तराखंड के चमोली जिले से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है, जहाँ जोशीमठ और बद्रीनाथ के बीच एक हेलिकॉप्टर अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस हेलिकॉप्टर में पायलट सहित कुल 6 लोग सवार थे, जिनमें 5 यात्री और एक पायलट शामिल बताया जा रहा है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस दर्दनाक हादसे की पुष्टि की है।

प्रारंभिक रिपोर्टों के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त हुआ हेलिकॉप्टर ‘चार्ली एक्सरे’ कंपनी का बताया जा रहा है। गौर करने वाली बात यह है कि पहाड़ी क्षेत्र में मौसम खराब होने के चलते गुरुवार को हेलिकॉप्टर सेवाओं के संचालन पर रोक लगाई गई थी। इसके बावजूद किन परिस्थितियों में उड़ान भरी गई और यह हादसा कैसे हुआ, इसको लेकर विस्तृत तकनीकी व प्रशासनिक रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और जिला प्रशासन की टीमें तुरंत हरकत में आ गईं और रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए घटनास्थल की ओर रवाना कर दी गईं। प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही हैं और राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। फिलहाल हादसे में यात्रियों और पायलट के हताहत होने अथवा घायल होने की स्थिति को लेकर कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, प्रशासन द्वारा लगातार स्थिति पर नजर बनाए रखी जा रही है।

Share This Article
Leave a comment