पंजाब में AAP की दूसरी लिस्ट आज संभव: दिल्ली में अहम बैठक, मंत्रियों के टिकट पर होगा मंथन

- Advertisement -
चंडीगढ़– पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के कैंडिडेट्स की दूसरी लिस्ट आज (12 नवंबर) आ सकती है। इसे लेकर दिल्ली में शाम को मीटिंग होने जा रही है, जिसमें पंजाब के CM भगवंत मान के शामिल होने की उम्मीद है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, इस लिस्ट में मंत्रियों की सीटों पर फैसला हो सकता है। लिस्ट में 15 उम्मीदवारों के होने की संभावना है।

इससे पहले 40 उम्मीदवारों की सूची जारी की गई थी, जिसमें CM भगवंत मान को धूरी से उम्मीदवार बनाया गया था। उस लिस्ट में ज्यादातर विधायकों को टिकट की घोषणा हुई है।

 

Share This Article
Leave a comment