अखंड केसरी ब्यूरो :- पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सिख कौम के महान जरनैल, अमर शहीद धन-धन बाबा दीप सिंह जी के शहीदी दिवस के अवसर पर उनकी अद्वितीय शहादत को कोटि-कोटि प्रणाम करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। अपने संदेश में मुख्यमंत्री मान ने कहा कि श्री हरिमंदिर साहिब की पवित्रता और मर्यादा की रक्षा के लिए हथेली पर शीश रखकर जालिमों से लोहा लेने वाले बाबा दीप सिंह जी का बलिदान पूरे विश्व के इतिहास में बेमिसाल है। उन्होंने कहा कि धर्म, मानवता और सत्य की रक्षा के लिए दिया गया बाबा जी का यह सर्वोच्च बलिदान आने वाली पीढ़ियों को हमेशा हक और सच के मार्ग पर चलने तथा हर तरह के अन्याय और जुल्म के खिलाफ डटकर खड़े होने की प्रेरणा देता रहेगा।

