भाजपा-अकाली दल गठबंधन की 6 साल बाद वापसी, शाह-बादल आज करेंगे बड़ा ऐलान!

- Advertisement -

भाजपा और अकाली दल 6 साल बाद फिर साथ आएंगे। पंजाब चुनाव से पहले दोनों दलों के बीच गठबंधन फाइनल हो गया है। आज दोपहर 1 बजे गृहमंत्री अमित शाह और अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल दिल्ली में इसकी घोषणा करेंगे।

दोनों पार्टियों मिलकर 1997, 2002 और 2007 यानी 3 बार पंजाब में सरकार बना चुकी हैं। हालांकि कृषि सुधार कानूनों को लेकर सितंबर 2020 में 24 साल बाद दोनों का गठबंधन टूट गया था।

इसके बाद 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में पंजाब की 117 सीटों में से अकाली दल 3 और भाजपा महज 2 सीटें ही जीत सकी थी। सोर्सेज के मुताबिक पंजाब की 117 विधानसभा सीटों में से भाजपा पिछले गठबंधन में 23 के मुकाबले इस बार ज्यादा यानी 40 से 45 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। अकाली दल 72 से 77 सीटों पर चुनाव लड़ेगा। वहीं गठजोड़ का ऐलान होने के बाद मोगा में रैली की जाएगी। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आएंगे।

Share This Article
Leave a comment