सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा बल (SSF) की टीम मौके पर पहुंची और जाम खुलवाने में जुट गई। एसएसएफ कांस्टेबल अमरदीप ने बताया कि सुबह करीब 6 बजे एमडीटी (MDT) ऐप के जरिए हादसे की सूचना मिली थी और मौके पर सरिए से लदा ट्रक तकनीकी खराबी के कारण खड़ा मिला, हालांकि चालक का कहना था कि पार्किंग इंडिकेटर (डिप्पर) ऑन थे, पर ट्रक चलने की स्थिति में नहीं था।
हाइड्रा क्रेन से क्षतिग्रस्त वाहनों को किनारे किया
इसके बाद एसएसएफ कांस्टेबल अमरदीप चड्डा और रणजीत सिंह ने हाइड्रा क्रेन मंगवाकर क्षतिग्रस्त वाहनों व खराब ट्रक को किनारे करवाया और करीब 9 बजे तक यातायात सुचारू कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि हादसे की जानकारी संबंधित थाने के जांच अधिकारी (IO) एएसआई हरीश कुमार को सौंप दी गई है तथा आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है, जबकि अगली शिफ्ट में कांस्टेबल राज सिंह व अन्य कर्मियों ने ट्रैफिक व्यवस्था संभाल ली।



