बठिंडा में पाकिस्तानी खुफिया नेटवर्क का खुलासा: ISI एजेंट गिरफ्तार, सैन्य ठिकानों की जानकारी भेजने का आरोप

- Advertisement -

बठिंडा- बठिंडा कैंट के सैन्य ठिकानों की रेकी करने के आरोप में एक ISI एजेंट को गिरफ्तार किया गया है। मिलिट्री इंटेलिजेंस और काउंटर इंटेलिजेंस के अनुसार आरोपी पाकिस्तान में बैठे ISI ऑपरेटिव्स के निर्देश पर संवेदनशील सैन्य प्रतिष्ठानों की रेकी करता था।

आरोपी सतनाम सिंह उर्फ सत्तू फिरोजपुर के गांव जखरावां का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक वह सैन्य ठिकानों की लोकेशन और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाकर सीमा पार भेजता था।

अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि आरोपी ने किन-किन सैन्य प्रतिष्ठानों की जानकारी जुटाई और यह सूचनाएं किस माध्यम से पाकिस्तान पहुंचाई गईं।

ये कार्रवाई बठिंडा की काउंटर इंटेलिजेंस, मिलिट्री इंटेलिजेंस यूनिट (साउथ वेस्टर्न कमांड) के साथ स्थानीय पुलिस ने मिलकर की। इसे कैंट एरिया के बाहर से 25 नवंबर को पकड़ा गया।

पकड़े गए आरोपी की फाइल फोटो।
पकड़े गए आरोपी की फाइल फोटो।

खुफिया एजेंसियों ने क्या खुलासे किए…

  • ISI के निर्देश पर सैन्य ठिकानों की रेकीः आरोपी सतनाम सिंह पाकिस्तान में बैठे ISI ऑपरेटिव्स के संपर्क में था। उनके निर्देश पर वह बठिंडा कैंट के संवेदनशील सैन्य प्रतिष्ठानों की रेकी कर लोकेशन और अन्य अहम जानकारियां जुटाता था। एजेंसियां पता लगा रही हैं कि उसने कौन-कौन सी सूचनाएं जुटाईं और उन्हें किस माध्यम से भेजा।
  • फिरोजपुर में 3 पुराने केस, ड्रोन-कारतूस भी जुड़ेः आरोपी के खिलाफ फिरोजपुर जिले में 3 पुराने मामले दर्ज हैं। इनमें 2022 का थाना सदर फिरोजपुर का मामला, 2026 का आर्म्स एक्ट केस और थाना आरिफ के में 6.25 किलो हेरोइन बरामदगी से जुड़ा NDPS केस शामिल है। आर्म्स एक्ट मामले में ड्रोन और कारतूसों की बरामदगी का पहलू भी सामने आया है। वह इन मामलों में भी वांछित था।
  • तीन एजेंसियों की संयुक्त कार्रवाई, FIR दर्जः सतनाम सिंह को काउंटर इंटेलिजेंस बठिंडा, मिलिट्री इंटेलिजेंस यूनिट बठिंडा (साउथ वेस्टर्न कमांड) और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार किया। थाना सिविल लाइंस में उसके खिलाफ BNS की धारा 113(3), 152 और ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट की धारा 3 के तहत केस दर्ज है।
  • जासूसी नेटवर्क और पुराने मामलों की जांच जारीः एजेंसियां आरोपी के पाकिस्तानी संपर्कों, कथित जासूसी गतिविधियों और पुराने आपराधिक मामलों के बीच संबंध तलाश रही हैं। यह भी जांच की जा रही है कि वह अकेला काम कर रहा था या किसी बड़े नेटवर्क का हिस्सा था।

मोबाइल में मिली सैन्य छावनी की लोकेशन और फोटो

काउंटर इंटेलिजेंस बठिंडा रेंज की AIG अवनीत कौर के मुताबिक, आरोपी से कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। उसके पास से एक मोबाइल फोन मिला है। मोबाइल की जांच में कुछ चैट, बठिंडा सैनिक छावनी की लोकेशन और वहां की फोटो मिली हैं। एजेंसियां अब इन चैट और फोटो के आधार पर आरोपी के संपर्कों और कथित जासूसी गतिविधियों की जांच कर रही हैं।

Share This Article
Leave a comment