लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने उठाया अग्निवीर का मुद्दा

- Advertisement -
Punjab Government

अखंड केसरी ब्यूरो :- कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोकसभा में तीनों सेनाओं में भर्ती के लिए केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई अग्निवीर योजना को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि अग्निवीर के घर को पेंशन नहीं मिलेगी। उसके घर को मुआवजा नहीं मिलेगा और ना ही शहीद का दर्जा मिलेगा। राहुल गांधी के भाषण के बीच ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह खुद उठकर खड़े हो गए। रक्षामंत्री ने कांग्रेस नेता पर पलटवार किया और कहा कि वो सदन को गुमराह कर रहे है। रक्षा मंत्री ने कहा कि सीमा सुरक्षा के दौरान अगर किसी अग्निवीर की मौत होती है तो उसके परिजन को एक करोड़ रुपये की सहायता राशि मुहैया कराई जाती है

Share This Article
Leave a comment