अखंड केसरी ब्यूरो:- पंजाब की महिलाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी, डॉ. गुरप्रीत कौर ने घोषणा की है कि पंजाब की महिलाओं को 1000 रुपए प्रति महीने दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री इस योजना की तैयारी कर चुके हैं और यह राशि 2024 के खत्म होने से पहले महिलाओं के खातों में पहुंच जाएगी। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि सरकार ने पहले ही मुफ्त बिजली देने की गारंटी पूरी कर दी है।
डॉ. गुरप्रीत कौर ने जालंधर में एक दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं और मौके पर ही कई समस्याओं का समाधान किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उनके परिवार के दरवाजे हमेशा जनता के लिए खुले हैं। जालंधर में उप-चुनाव के दौरान लोगों से मिले प्यार को वे नहीं भूल सकतीं और इसलिए जालंधर के लोगों के लिए उनके दरवाजे विशेष रूप से खुले रहेंगे।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान जनता की सेवा के लिए पूरी तरह समर्पित हैं। न केवल बिजली बिलों को माफ किया गया है बल्कि अन्य वादों को भी पूरा किया गया है। डॉ. गुरप्रीत कौर ने लोगों की समस्याओं को सुनने के बाद उनका समाधान किया और कुछ मामलों में अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी दिए।


