ED मामले में अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से मिली अंतरिम जमानत, लेकिन नहीं मिली रिहाई

- Advertisement -
Punjab Government

अखंड केसरी ब्यूरो :- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ED) के मामले में सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई है। उन्होंने ईडी की ओर से गिरफ्तारी और रिमांड को चुनौती दी थी। अदालत ने इस मामले को तीन सदस्यीय बड़ी बेंच को भेज दिया है।

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट 17 मई को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। सुनवाई के दौरान, अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने तर्क दिया कि हवाला चैनलों के माध्यम से आम आदमी पार्टी (AAP) को पैसे भेजे जाने के सबूत हैं।

वहीं, सीबीआई के मामले में अरविंद केजरीवाल अभी जेल में रहेंगे। सीबीआई मामले में दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है।

Share This Article
Leave a comment