114 बटालियन आरएएफ ने राष्ट्रीय अंगदान दिवस पर ली अंगदान की शपथ

अंगदान दिवस
- Advertisement -
Punjab Government

जालंधर, 4 अगस्त(अंकित भास्कर):- 114 बटालियन रैपिड एक्शन फोर्स, जालंधर के परिसर में राष्ट्रीय अंगदान दिवस 2024 को विशेष रूप से मनाया गया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर बटालीयन के कमाण्डेण्ट श्री अश्विनी कुमार झा के नेतृत्व में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बटालियन के सभी अधिकारियों और जवानों ने अंगदान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए शपथ ग्रहण की।

अंगदान  दिवस एक ऐसा महान कार्य

कमाण्डेण्ट श्री अश्विनी कुमार झा ने अपने संबोधन में अंगदान के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि अंगदान किसी व्यक्ति के जीवन को नया रूप दे सकता है। उन्होंने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि अंगदान एक ऐसा महान कार्य है, जो मृत्यु के बाद भी दूसरों के जीवन को सवारने का अवसर प्रदान करता है। कमाण्डेण्ट ने सभी कार्मिको को अंगदान संबंधी जानकारी और इससे जुड़े लाभों को विस्तार से समझाया ताकि वे स्वयं और अपने परिवारों को भी इस दिशा में प्रेरित कर सकें।

Share This Article
Leave a comment