“बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बीच भारत की सीमाओं पर हाई अलर्ट, पूर्णिया और सीमांचल क्षेत्र में कड़ी निगरानी”1

बांग्लादेश सीमा
- Advertisement -
Punjab Government

अखंड केसरी ब्यूरो:-बांग्लादेश में जारी सत्ता परिवर्तन और बढ़ती हिंसा के बीच, भारतीय सीमाओं पर सुरक्षा के मद्देनजर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। विशेष रूप से बिहार के पूर्णिया और सीमांचल क्षेत्र को लेकर सुरक्षा बलों ने अपनी सतर्कता बढ़ा दी है। पूर्णिया प्रक्षेत्र के डीआईजी विकास कुमार ने बताया कि बांग्लादेश से सटे किशनगंज जिले में बीएसएफ और नेपाल बॉर्डर पर स्थित अररिया जिले में एसएसबी के साथ लगातार सामंजस्य बनाए हुए हैं। इसके साथ ही पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज जिलों की पुलिस को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है और उन्हें लगातार गश्त करने का निर्देश दिया गया है।

बांग्लादेश की और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि के बारे में तुरंत सूचना दें

सुरक्षा बलों को किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलते ही तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। डीआईजी विकास कुमार ने जनता से भी अपील की है कि वे सुरक्षा बलों के साथ सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि के बारे में तुरंत सूचना दें। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि बॉर्डर पर तैनात बीएसएफ और एसएसबी के जवान हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखे हुए हैं, ताकि किसी भी संभावित खतरे से निपटा जा सके।

बांग्लादेश में जारी हिंसा और आगजनी के मद्देनजर सीमा पर पलायन की संभावनाओं को देखते हुए सुरक्षा बलों ने अपनी तैयारियों को और मजबूत किया है। पूर्णिया और सीमांचल के विभिन्न जिलों में सुरक्षा बलों द्वारा चलाए जा रहे गश्त और निगरानी अभियान के तहत किसी भी अवांछित गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है। इस तरह की सुरक्षा व्यवस्था से सीमा पार से होने वाली किसी भी संभावित घुसपैठ को रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि क्षेत्र की शांति और सुरक्षा को बनाए रखा जा सके।

Share This Article
Leave a comment