टॉस जीतकर बैटिंग करना भारत को पड़ा भारी, दूसरे दिन लंच तक स्कोर- 34/6

- Advertisement -
Punjab Government

IND vs NZ Test Day 2 Live: भारत और न्यूजीलैंड के बीच बैंगलुरू में तीन टेस्ट की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा। इस टेस्ट के पहले दिन का खेल बारिश में धुल गया था। एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी थी। गुरुवार को मैच के दूसरे दिन 98 ओवर का खेल होना है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने गुरुवार को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। लेकिन, ये फैसला सही साबित नहीं हुआ। भारत की शुरुआत बेहद खराब रही और लंच तक भारत ने 34 रन पर 6 विकेट गंवा दिए।

रोहित शर्मा और विराट कोहली एक बार फिर बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। रोहित 2, कोहली 0, सरफराज खान 0 रन बनाकर आउट हो गए। केएल राहुल भी खाता नहीं खोल पाए। खबर लिखे जाने तक भारत के 6 विकेट गिर चुके हैं और स्कोरबोर्ड पर अभी 34 रन ही लगे हैं।

भारत की प्लेइंग-11: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11: टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉन्वे, विल यंग, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मैट हेनरी, टिम साउदी, एजाज पटेल, विलियम ओ’ राउरके।

Share This Article
Leave a comment