जालंधर में ED कार्रवाई के विरोध में सड़कों पर उतरेगी AAP, जालंधर में आज प्रदर्शन, बोले-लोकतंत्र बचाने के लिए सड़कों पर उतरेंगे

जालंधर जालंधर की आप लीडरशिप रविवार साढ़े 10 बजे केंद्र सरकार के खिलाफ शास्त्री चौक में धरना देगी। पंजाब की राजनीति में चल रही उठापटक के खिलाफ आप नेता केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे। आप नेताओं का कहना है कि पंजाब में उनके नेताओं पर भाजपा की की तरफ से ED की रेड करवाई जा रही है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी का भी विरोध किया जाएगा।

जालंधर के जिला प्रधान और पार्टी के कम्युनिकेटर अमृतपाल ने कहा कि केंद्र सरकार पंजाब की आप को तोड़ता चाहती है जिसके लिए लगातार रेड हो रही हैं। मंत्री संजीव अरोड़ा से पहले मोहली में एक कारोबारी के यहां रेड कर उनके प्रधान का नाम डाल दिया गया।

इससे पहले जालंधर से ही आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और एलपीयू के चांसलर अशोक मित्तल पर कार्रवाई हुई थी जिसके बाद मित्तल आप को छोड़ बीजेपी में चले गए। शास्त्री चौक पर होने वाले धरने को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट पर है। पार्टी कार्यकर्ताओं का दावा है कि यह प्रदर्शन ऐतिहासिक होगा और जालंधर की सड़कों पर लोकतंत्र को बचाने के लिए हजारों लोग उतरेंगे।

Share This Article
Leave a comment