अमृतसर में ASI पर हमले का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर, एक पुलिसकर्मी घायल

पुलिस और आरोपी के बीच 14 राउंड फायरिंग हुई। पुलिस ने घटना के बाद गोलियों के खोल बरामद किए हैं।

अमृतस​र- अमृतसर में ASI को गोली मारने वाले शूटर को पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। आरोपी करणबीर सिंह कुछ दिन पहले ही पुलिस की हिरासत से भाग निकला था। आज पुलिस के साथ मुठभेड़ में दोनों तरफ से 14 राउंड फायरिंग हुई। इस दौरान एक पुलिस मुलाजिम भी जख्मी हुआ है। मुठभेड़ के बाद भारी संख्या में पुलिस फोर्स ने इलाके को घेर लिया है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी की तलाश कर रही पुलिस टीम ने उसे अमृतसर देहात के इलाके में घेरा तो कंडोवालिया इलाके में उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस दौरान एक मुलाजिम को गोली लग गई। जिसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी करणबीर जख्मी हो गया। अस्पताल ले जाने पर उसकी मौत हो गई।

आरोपी ने ASI जसवंत सिंह पर गोली चलाई थी, हालांकि वह बाल-बाल बच गए और जख्मी हालत में ही बाइक चलाते हुए पुलिस थाने पहुंच गए थे, जहां पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। मगर, बुधवार रात जब पुलिस आरोपी को हथियार बरामद करने के लिए मजीठा इलाके में लेकर पहुंची, तो वह पुलिस को चकमा देकर हिरासत से फरार हो गया था। आरोपी के फरार होने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी थी और अलग-अलग जगहों पर नाकाबंदी कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे।

अमृतसर देहात पुलिस ने ASI जसवंत सिंह पर गोली चलाने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार - Dainik Bhaskar
अमृतसर देहात पुलिस ने ASI जसवंत सिंह पर गोली चलाने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

पुलिस और आरोपी के बीच 14 राउंड फायरिंग हुई। पुलिस ने घटना के बाद गोलियों के खोल बरामद किए हैं।

ड्यूटी पर जाते वक्त चलाई थी गोली

11 सितंबर की रात राजासांसी इलाके में अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस लाइन में तैनात ASI जसवंत सिंह बाइक पर जा रहे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने उनका पीछा किया और उनके सिर पर गोली चला दी। गोली उनकी पगड़ी को भेदते हुए सिर को छूकर निकल गई, जिससे उन्हें मामूली चोट आई।

CCTV के आधार पर आरोपी गिरफ्तार किया था

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर करण को गिरफ्तार किया था। उसे अदालत में पेश कर पांच दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया था। पुलिस आरोपी के अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी। इसी दौरान हथियार की बरामदगी के लिए ले जाते समय आरोपी फरार हो गया था।

TTH ने ली थी घटना की जिम्मेदारी

ASI को जख्मी करने के मामले में तहरीक-ए-तालिबान हिंदोस्तान(TTH) नाम के आतंकी संगठन ने इसकी जिम्मेदारी ली थी। ये आतंकी संगठन पहले भी गुरदासपुर में ASI और होमगार्ड की हत्या की जिम्मेदारी ले चुका था।

Share This Article
Leave a comment