यह देखकर पुलिस की टीमों ने तुरंत उसे दबोच लिया। अब उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि पकड़ा गया बदमाश गैंगस्टर जोगा फोलड़ीवाल से जुड़ा हुआ है। कत्ल में उसका साथ देने वाले दूसरे बदमाश की तलाश की जा रही है।



जानिए कैसे हुआ एनकाउंटर
- सीक्रेट इनपुट मिली कि गुल्लू शहर में घूम रहा: पुलिस कमिश्नर संतिदर सिंह, डीसीपी मनप्रीत ढिल्लों और एडीसीपी-2 राकेश यादव ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश गुल्लू पुलिस को डबल मर्डर केस में वाॅन्टेड था। उसकी तलाश की जा रही थी। तभी बुधवार सुबह 10:15 बजे के करीब पुलिस को सीक्रेट इनपुट मिली कि गुल्लू शहर में घूम रहा है।
- गुल्लू नाका तोड़कर भागने लगा: इसके बाद पुलिस ने शहर में नाखां वाले बाग पर नाकाबंदी कर दी और वहां स्पेशल टीमें तैनात कर दीं। इस दौरान बाइक पर सवार होकर गुल्लू वहां आया, जिसे पुलिस कर्मियों ने रूकने का इशारा दिया। हालांकि गुल्लू नाका तोड़कर भागने लगा। पुलिस ने पकड़ने की काेशिश की तो उसने फायरिंग कर दी।
- जवाबी कार्रवाई में पुलिस की ओर से भी 4 राउंड फायर: इसके बाद पुलिस की ओर से भी जवाबी फायरिंग की गई। आरोपी ने पुलिस पर 3 से 4 राउंड फायर किए। वहीं जवाबी कार्रवाई में पुलिस की ओर से भी 4 राउंड फायर किए गए। इस मुठभेड़ में गोली लगने से गुल्लू घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भेजा जा रहा है। पुलिस जांच में सामने आया है आरोपी गुल्लू गैंगस्टर जोगा फोलड़ीवाल से जुड़ा हुआ है।

2 युवकों की गोलियों से भूनकर हत्या की थी
पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने बताया कि जालंधर के वेस्ट इलाके में स्थित तिलक नगर में एक महीने पहले सिमरनजीत सिंह (24) और सौरभ (23) का कुछ युवकों द्वारा कत्ल कर दिया गया था। इस दौरान दोनों को गोलियां मारी गई थी। पुलिस के मुताबिक वारदात के दिन गुल्लू ने अपने साथी के साथ रेकी कर पूरे हत्याकांड को अंजाम दिया था।
जिस वक्त कत्ल हुआ, सिमरनजीत व सौरभ अस्पताल जा रहे थे। इन लोगों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। सिमरनजीत की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि सौरभ ने अस्पताल में दम तोड़ा था। इस दौरान गुल्लू नाम का एक बदमाश भी घायल हुआ था।
