कार्रवाई के दौरान मौके पर किसी भी तरह का विवाद, हंगामा या कानून-व्यवस्था की स्थिति न बिगड़े, इसके लिए नगर निगम ने पुलिस सुरक्षा की मांग की थी। पुलिस फोर्स की निगरानी में आज इस अवैध इमारत को गिराने की प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से पूरा किया गया।
नगर निगम को इस दोबारा किए गए अवैध निर्माण की भनक लगी, तो विभाग ने कानूनी प्रक्रिया अपनाते हुए नशा तस्कर को लगातार कई नोटिस जारी किए। लेकिन जेल में बंद होने और परिवार की तरफ से इन नोटिसों का कोई संतोषजनक जवाब न मिलने के बाद, आखिरकार आज निगम ने सख्त कदम उठाया।
आरोपी पर दर्ज हैं 20 से ज्यादा मामले
जांच और पुलिस रिकॉर्ड से साफ हुआ है कि जिस इमारत पर यह कार्रवाई हुई है, उसका मालिक एक कुख्यात नशा तस्कर है। पुलिस के मुताबिक विजय कुमार शातिर अपराधी है और उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में 20 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। सबसे गंभीर बात यह है कि इनमें से 13 से 14 मामले सीधे तौर पर एनडीपीएस (NDPS) एक्ट यानी ड्रग तस्करी से जुड़े हुए हैं। फिलहाल आरोपी विजय कुमार अपने गुनाहों की सजा काट रहा है और जेल में बंद है।
एटीपी रविंदर कुमार ने साफ किया कि नियमों का उल्लंघन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, इसीलिए दोबारा बनी इमारत को भी आज ढहा दिया गया।

तस्करों की संपत्तियां सीज करने की चेतावनी
एसपी स्वर्णजीत सिंह ने इस कार्रवाई के बाद नशा तस्करों को कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मुख्यमंत्री और पंजाब पुलिस के निर्देशों के तहत नशे के सौदागरों के खिलाफ यह जंग जारी रहेगी।
