-
पारदर्शी ढंग से पूरी की जाएगी गिनती प्रक्रिया : जिला चुनाव अधिकारी
-
जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक प्रबंध पूरे, वोटों की गिनती के लिए 7 गिनती केंद्र स्थापित
जालंधर- जिले में नगर कौंसिल और नगर पंचायत चुनावों के लिए मंगलवार को पड़े वोटों की गिनती 29 मई को होगी। जिला प्रशासन ने इसे उचित एवं पारदर्शी ढंग से करवाने के लिए सभी प्रबंध पूरे कर लिए है। डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी श्री वरजीत वालिया ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि वोटों की गिनती के लिए 7 गिनती केंद्र स्थापित किए गए है।
उन्होंने बताया कि नगर कौंसिल आदमपुर के 13 वार्डों के लिए गिनती स्कूल ऑफ एमिनेंस आदमपुर में
नगर कौंसिल करतारपुर के 15 वार्डों के लिए जूडो हॉल, स्कूल ऑफ एमिनेंस लाडोवाली रोड, जालंधर में
नगर कौंसिल नकोदर के 17 वार्डों के लिए गुरु नानक नेशनल कॉलेज (लड़के), नकोदर में होगी।
इसी प्रकार नगर कौंसिल नूरमहल के 13 वार्डों के लिए गिनती केंद्र बी.डी.पी.ओ. दफ्तर नूरमहल, नगर कौंसिल फिल्लौर के 15 वार्डों के लिए कम्युनिटी हॉल फिल्लौर में स्थापित किए गए है।
नगर पंचायत महितपुर के 13 वार्डों के लिए गिनती ग्लोटिया गुरु हरगोबिंद बेट खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल महितपुर में होगी। नगर पंचायत लोहियां खास के 13 वार्डों के लिए गिनती केंद्र सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लड़के) लोहियां खास में स्थापित किया गया है।
जिला चुनाव अधिकारी ने बताया कि वोटों की गिनती शुक्रवार सुबह 8 बजे शुरू हो जाएगी। गिनती के लिए लगभग 400 गिनती कर्मी तैनात किए गए है, जिसमें 25 प्रतिशत रिजर्व शामिल है। इसके अलावा 5 रिजर्व सहित 19 माइक्रो ऑब्जर्वर भी लगाए गए है। गिनती केंद्रों की सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए है।
श्री वालिया ने कहा कि गिनती प्रक्रिया को बिना किसी बाधा और उचित ढंग से पूरा किया जाएगा। उन्होंने सभी गिनती स्टाफ को राज्य चुनाव आयोग की हिदायतों का पूरी तनदेही और ईमानदारी से पालन करते हुए गिनती कार्य को सफल बनाने का निर्देश दिया। जिले की 5 नगर कौंसिलों और 2 नगर पंचायतों के कुल 99 वार्डों के लिए 341 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है।नगर कौंसिल आदमपुर 13 वार्ड के लिए 44 उम्मीदवार करतारपुर के वार्ड के लिए 50 उम्मीदवार नकोदर 17 वार्ड के लिए 55 उम्मीदवार नूरमहल 13 के वार्ड के लिए उम्मीदवार
फिल्लौर के वार्ड के लिए 57 उम्मीदवार महितपुर 13 वार्ड के लिए 47 उम्मीदवार लोहियां खास के वार्ड के लिए 47 उम्मीदवारों के लिए 26 मई को मतदान हुआ था।
